Blog

मुनिकीरेती-ढालवाला में निकली भव्य तिरंगा रैली

‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा नगर, पालिकाध्यक्ष ने दिलाया देशप्रेम का संदेश

मुनिकीरेती।

 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों ने निकाय कार्यालय के बाहर एकत्र होकर हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजती रैली पीडब्ल्यूडी तिराहे तक पहुंची।

रैली को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि देशप्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश की गरिमा, सम्मान और एकता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

तिरंगा रैली में सभासद विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, रोहित गोड़ियाल, सच्चिदानंद पैन्यूली, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, अवर अभियंता सचिन, लेखाकार प्रद्युम्न कृषाली, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई पर्यवेक्षक मायाराम, राजू सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!