Blog

सचिन सेलवान बने प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश सचिव

नई जिम्मेदारी पर जताया नेतृत्व का आभार, बोले—संगठन की मजबूती और जन-जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की नीतियां

नरेंद्रनगर।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिन सेलवान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सचिन सेलवान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सचिन सेलवान ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष मदन लाल, नरेंद्रनगर विधानसभा के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से उनका प्रयास कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का रहेगा। सचिन सेलवान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए कार्य किया है और वह संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

सचिन सेलवान ने कहा कि “संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे अपनी मेहनत और समर्पण से सार्थक करने का प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं अपने सभी सहयोगी साथियों का पुनः आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!