Blog

स्तनपान को बढ़ावा देने वाली माताओं को किया सम्मानित

एम्स में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं भी हुईं

ऋषिकेश।

एम्स ऋषिकेश में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सप्ताहभर चले जनजागरूकता कार्यक्रमों का समापन हुआ। इस दौरान माताओं और तीमारदारों को स्तनपान के महत्व एवं इसके लाभों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता, विशेषज्ञ वेबिनार और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया गया। समापन समारोह में एम्स निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि शिशुओं के लिए स्तनपान को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसके लिए माताओं को परिवार के साथ-साथ कार्यस्थल पर भी सहयोग और अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने संस्थान में दुग्ध बैंक की स्थापना की दिशा में हो रही प्रगति को भी महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर अपने नवजात शिशुओं के साथ नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती अन्य अस्वस्थ शिशुओं के लिए अतिरिक्त मां का दूध उपलब्ध कराने वाली माताओं रुचि और प्रियंका को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्यश्री ने स्तनपान के लाभ बताते हुए समय से पहले जन्मे शिशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में मां के दूध की भूमिका पर प्रकाश डाला। नवजात शिशु विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्रीपर्णा बासु ने मां के दूध को अमृत तुल्य बताया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!