सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका की सख्त कार्रवाई, पांच चालान
प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल पर एक हजार रुपये का जुर्माना, व्यापारियों और लोगों को किया जागरूक


मुनिकीरेती।
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पालिका टीम ने जानकी सेतु, 14 बीघा, ढालवाला और खारस्रोत क्षेत्र में सघन छापामारी की। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के पांच चालान कर एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने दुकानों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया। कुछ लोगों को मौके पर चेतावनी देते हुए भविष्य में पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के निर्देश भी दिए गए।
पालिका अधिकारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।



