Blog

फिजियोथेरेपी ने बदली इलाज की तस्वीर, वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे पर जरूरतमंदों को मिला सम्मान

ऋषिकेश।

ऋषिकेश के मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे मनाया गया। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भरत मंदिर परिवार के पुत्रवधू मानसी शर्मा पहुंची। उन्होंने विशिष्ट अतिथि महंत रवि प्रपन्नाचार्य और ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल व नूपुर गोयल के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर अर्शप्रीत कौर के अलावा समाजसेवी और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बताया कि वर्तमान समय में दवाइयों के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज करने में फिजियोथेरेपी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। मुख्य अतिथि मानसी शर्मा ने कहा कि नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में जरूरतमंदों की मदद कर अपना योगदान देने में लगा है। ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने बताया कि सामुदायिक भवन में फिजियोथेरेपी सेंटर निशुल्क रूप से जरूरतमंदों को थेरेपी सेवा देने में लगा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!