Blog

रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने विद्यार्थियों को वितरित किए 100 स्कूल बैग

शिक्षा एवं साक्षरता माह के तहत ओम पब्लिक स्कूल में सेवा कार्यक्रम, जरूरतमंद बच्चों को मिला सहयोग

ऋषिकेश।

रोटरी ऋषिकेश रॉयल की ओर से रोटरी के शिक्षा एवं साक्षरता माह के तहत ओम पब्लिक स्कूल, चोपड़ा फार्म, श्यामपुर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को 100 स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्कूल बैग मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। क्लब के चार्टर अध्यक्ष संकेत गोयल ने कहा कि बैग मिलने से बच्चों को किताबें और अन्य शैक्षिक सामग्री व्यवस्थित रखने में सुविधा होगी तथा उनके अध्ययन के प्रति आत्मविश्वास और रुचि बढ़ेगी। अध्यक्ष कैलाश सेमवाल ने कहा कि रोटरी ऋषिकेश रॉयल शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार मानता है और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे।

प्रोजेक्ट चेयरमैन नीतीश अग्रवाल ने कहा कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सचिव हरीश राणा, कोषाध्यक्ष सचिन सैनी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बत्रा, विजय प्रकाश रतूड़ी, मनीष रावत, अनिकेत कक्कड़, प्रभाकर पैन्यूली, पवन पांडे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!