Blog

रक्षाबंधन पर त्रिवेंद्र रावत और गैरोला को बहनों ने बांधी राखी

भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की दिखी झलक

डोईवाला।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भानियावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास की झलक देखने को मिली। क्षेत्र की बहनों ने हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और आपसी सम्मान की भावना को भी व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का पर्व है, जो भाई-बहन के रिश्ते को स्नेह और विश्वास के मजबूत धागे में बांधता है। राखी भाई को परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराती है तथा महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि राखी का धागा प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है और यह पर्व बहनों के सम्मान व सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। प्रोफेसर ममता कुंवर ने भी रक्षाबंधन को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व बताते हुए महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के प्रति समाज को सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद ईश्वर रौथान, राजकुमार राज, राजेश कुंवर, अनीता गुरुंग, अरुण शर्मा, नीलम नेगी, रीता नेगी, विनीता पंन्युली, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, सुनीता नौटियाल, चंद्र बल्लभ लखेड़ा, पवन, हौसला पवार, कृष्णा तड़ियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!