Blog

13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, भाजपा ऋषिकेश मंडल ने बनाई रणनीति

ऋषिकेश।

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान और भाजपा संगठित जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल मौजूद रहेंगे।

मनोज ध्यानी ने बताया कि गढ़वाल संवाद के 173 मंडलों में ऋषिकेश मंडल ने टॉप-10 में छठा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इसके लिए पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को बधाई दी। बैठक में मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!