Blog

सड़कों से नियंत्रण कक्ष तक कांवड़ियों की सुरक्षा पर एसएसपी की पैनी नजर

टिहरी गढ़वाल।

श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है। रविवार को उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कांवड़ मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने अथवा यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी को अवगत कराने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क पर तैनात पुलिस बल से लेकर नियंत्रण कक्ष में निगरानी कर रहे कर्मचारियों तक सभी स्तरों पर आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!