Blog

पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर शीतला माता मंदिर में वाटर कूलर समर्पित

समाजसेवी विशाल कक्कड़ ने दिवंगत पिता की स्मृति में किया सेवा कार्य

ऋषिकेश।

नगर के समाजसेवी विशाल कक्कड़ ने अपने पिता स्वर्गीय श्री राम नारायण कक्कड़ की 14वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में गुरुग्राम स्थित कुलदेवी श्री शीतला माता मंदिर में वाटर कूलर स्थापित कर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समर्पित किया। यह सेवा कार्य परिवार की ओर से हर वर्ष की जाने वाली पहल के तहत किया गया।

इस अवसर पर विशाल कक्कड़ ने अपने दिवंगत पिता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर समर्पित करना पिता की स्मृति को सेवा कार्य से जोड़ने का एक छोटा प्रयास है।

परिवार की ओर से लोगों से सेवा, परोपकार और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!