Blog

पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

चौदह बीघा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

मुनिकीरेती।

अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को चौदह बीघा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 नरेंद्रनगर के नेतृत्व में की गई।

चेकिंग के दौरान टीम ने रामवीर सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी स्वर्गाश्रम, जोंक, जनपद पौड़ी गढ़वाल को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक समरबीर सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवानंद वेदवाल, आनंद गुनसोला, आशीष नेगी, श्रवण कुमार (प्रधान आबकारी सिपाही) और आजाद सिंह (आबकारी सिपाही) मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!