Blog

छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा

पीजी कॉलेज में कांग्रेसजनों और युवाओं की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

ऋषिकेश।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेसजनों, युवाओं और छात्र-छात्राओं की विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय गुप्ता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इस बार महाविद्यालय की सभी सीटों पर मजबूती से प्रत्याशी उतारेगा और छात्रों के समर्थन से जीत दर्ज करेगा।

जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही उनकी ताकत है और छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिल गुलियाल ने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, छात्र सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की बहाली उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ राणा, छात्र संघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष शिवा सिंह, अजय धीमान, रवि थापा, शेर सिंह ठाकुर, अखिल रावत, आर्यन भारती, अनमोल तरिया, अजय खरोला और कुलदीप नौटियाल सहित बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बैठक में चुनाव की भावी रणनीति पर मंथन कर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंच बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!