Blog
जैव विविधता संरक्षण को लेकर एसपी से मिले नव नियुक्त उप वन संरक्षक यश ढोबले


चमोली।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योतिर्मठ के नव नियुक्त उप वन संरक्षक यश ढोबले (भा.व.से.-2024) ने पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसपी को जैव विविधता का पौधा भेंट किया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने नव नियुक्त उप वन संरक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि चमोली की पहचान यहां के जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा से है। इनके संरक्षण के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग आवश्यक है।
भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों ने जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्राथमिकता देने तथा वन्यजीव एवं पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भविष्य में भी आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।



