Blog

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं : विशेषज्ञ

एसआरएचयू में जनजागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और रैली से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

डोईवाला।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में नशामुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशामुक्त हॉस्टल समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम में डॉ. प्रियरंजन अविनाश ने नशे के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की जानकारी दी। निकिता किमोठी ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। डॉ. निक्कू यादव ने कहा कि समय रहते जागरूकता, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम के तहत हिमालयन अस्पताल परिसर में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत का संदेश देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!