Blog
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर हादसे में घायल को एसडीआरएफ ने पहुंचाया अस्पताल


डोईवाला।
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। एसडीआरएफ के अनुसार घायल की पहचान जोगिंदर पुत्र कृष्ण पाल, निवासी नौका विहार, देहरादून के रूप में हुई।
एसडीआरएफ टीम ने मौके पर घायल की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद आगे के उपचार के लिए घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ की तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी और उसे अस्पताल पहुंचाने में भी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



