समूण फाउंडेशन ने 65 विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क टी-शर्ट
राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाबलीसेरा में शिक्षा सहयोग पहल के तहत किया वितरण


पुरोला।
समूण फाउंडेशन की शिक्षा सहयोग पहल के तहत उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। इसी क्रम में 19 सितंबर को विकासखंड पुरोला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाबलीसेरा में कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत 65 विद्यार्थियों को निःशुल्क टी-शर्ट वितरित की गई। टी-शर्ट मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
टी-शर्ट वितरण विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबिता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एकादशी राणा, शिक्षामित्र जयशीला सजवाण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने फाउंडेशन के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
समूण फाउंडेशन के अनुसार पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भीतर समानता, आत्मविश्वास और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। फाउंडेशन का मानना है कि संसाधनों की कमी किसी बच्चे के उत्साह और शिक्षा की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य से आने वाले समय में उत्तराखंड के अन्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद विद्यालयों तक भी सहयोग पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।



