जैन सखी मंच ने हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव
तीज क्वीन प्रतियोगिता में पूनम वर्मा और माधवी गुप्ता ने जीता खिताब, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग


ऋषिकेश।
जैन सखी मंच, ऋषिकेश की ओर से जैन दिगंबर पंचायती दिगंबर मंदिर, हरिद्वार रोड में तीज उत्सव-2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश समाज की करीब 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं रैम्प वॉक रहा। वरिष्ठ वर्ग में पूनम वर्मा तथा कनिष्ठ वर्ग में माधवी गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। मेहंदी प्रतियोगिता, तीज प्रश्नोत्तरी, नृत्य प्रतियोगिता और रैम्प वॉक सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आपसी मेलजोल और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। विशेष अतिथि अमिता जैन, अनिता जैन एवं मृदुला जैन भी मौजूद रहीं।
आयोजन में स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था के साथ सभी महिलाओं के लिए आकर्षक उपहार और तीज विशेष तंबोला का भी आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन जैन सखी मंच की अध्यक्ष रुचि जैन, मंत्री कनिका जैन, कोषाध्यक्ष संध्या जैन, तन्नू जैन, निधि जैन, दिव्या जैन, शोभा जैन एवं रुपाली जैन के सहयोग से किया गया।



