Blog

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बिडोली में बढ़ा मत्स्य पालन

20 तालाबों में हो रहा उत्पादन, समिति बेच चुकी 70 किलो मछली

पौड़ी।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं जिला योजना के तहत विकासखंड पाबौ के बिडोली में मत्स्य पालन को स्वरोजगार का जरिया बनाया जा रहा है। यहां 20 तालाबों का निर्माण कर उनका संचालन प्रेरणा मत्स्य जीवी सहकारिता समिति को सौंपा गया है। समिति के नौ सदस्य मछली पालन के साथ उसके विपणन का कार्य भी कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उत्पादित मछली की बिक्री होटलों के साथ ही खिर्सू, चौबट्टा, पाबौ बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में मांग के अनुसार की जा रही है।

मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि तालाबों में फंगास, कार्प और तिलापिया प्रजाति की मछलियों का पालन किया जा रहा है। वर्तमान में मछली का बाजार मूल्य 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम है और समिति अब तक करीब 70 किलो मछली बेच चुकी है। वहीं, तालाबों में करीब पांच क्विंटल मछली उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से ग्रामीणों को मत्स्य पालन से स्वरोजगार और आय का अवसर मिल रहा है तथा स्थानीय स्तर पर उत्पादन और विपणन को भी बढ़ावा मिला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!