ऋषिकेश। सावन के महीने में मौसम के कड़े मिजाज और लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था के आगे सब फीका साबित हो रहा है। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश भी कांवड़ियों के अटूट विश्वास को डिगा नहीं पा रही है। प्रसिद्ध सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। एक तरफ जहां कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस विकट मौसम में भी पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है। लगातार हो रही बारिश के बीच यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ड्यूटी पर तैनात जवानों का मनोबल बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारी खुद मैदान में उतरे हुए हैं। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे और पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार लगातार पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। अधिकारियों की इस मौजूदगी से भारी बारिश के बीच भी जवानों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। पौड़ी पुलिस के मुताबिक आज तक 13 लाख कावड़िया नीलकंठ में जल अभिषेक कर चुके हैं जबकि आज सुबह से अभी तक 70 हजार कावड़ियों ने जलाभिषेक किया है।


ऋषिकेश।
सावन के महीने में मौसम के कड़े मिजाज और लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था के आगे सब फीका साबित हो रहा है। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश भी कांवड़ियों के अटूट विश्वास को डिगा नहीं पा रही है। प्रसिद्ध सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। एक तरफ जहां कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस विकट मौसम में भी पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है। लगातार हो रही बारिश के बीच यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ड्यूटी पर तैनात जवानों का मनोबल बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारी खुद मैदान में उतरे हुए हैं। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे और पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार लगातार पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। अधिकारियों की इस मौजूदगी से भारी बारिश के बीच भी जवानों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। पौड़ी पुलिस के मुताबिक आज तक 13 लाख कावड़िया नीलकंठ में जल अभिषेक कर चुके हैं जबकि आज सुबह से अभी तक 70 हजार कावड़ियों ने जलाभिषेक किया है।



