रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने 3700 शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर पेश की मानवता की मिसाल
श्रावण मास में भोजन प्रसाद, खीर और जूस वितरित कर निभाया सेवा का संकल्प


ऋषिकेश।
पवित्र श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा के दौरान रोटरी क्लब ऑफ ऋषिकेश रॉयल ने सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए करीब 3,700 शिवभक्त कांवड़ियों को कढ़ी-चावल, खीर एवं जूस का प्रसाद वितरित किया। सेवा शिविर में दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर क्लब के सेवा भाव की सराहना की। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन कैलाश सेमवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी महापर्व है। रोटरी का ध्येय वाक्य “Service Above Self” इसी भावना को साकार करता है और क्लब भविष्य में भी समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
क्लब के सचिव रोटेरियन हरीश राणा ने बताया कि शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे सेवा शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। क्लब के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया, जिससे हजारों कांवड़ियों तक भोजन प्रसाद और जूस पहुंचाया जा सका। प्रोजेक्ट चेयरमैन देवेन्द्र राजपूत एवं को-चेयरमैन मनीष रावत ने बताया कि श्रावण माह के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष सीए संकेत गोयल, पूर्व अध्यक्ष विजय पाल सिंह, सीए राज कुमार बत्रा, हितेन्द्र पंवार, संतोष पांथरी, जितेन्द्र पंवार, केशव असूजा, राजेंद्र बिजलवान, विकास गर्ग, विजय प्रकाश रतूड़ी, गजेंद्र खरोला, हरीश रतूड़ी, अनिकेत कक्कड़, तरुण सिंह, विकास सेमवाल सहित ऋषिकेश एवं श्यामपुर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की भी सराहना की गई।



