Blog

राज्य निर्माण सेनानियों ने स्व. वेद प्रकाश शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश।

उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर स्थित राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधान एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय वेद प्रकाश शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वेद प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन से प्रदेश और राज्य आंदोलनकारी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्य आंदोलन के शुरुआती दौर से ही उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आंदोलन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राज्य निर्माण सेनानियों ने निर्णय लिया कि स्व. वेद प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में नगर निगम की पूर्व महापौर अनीता मंगाई, मंच अध्यक्ष डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, रूपम पोखरियाल, युद्धवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह रावत, जगदंबा भट्ट, विशंभर दत्त डोभाल, धर्मराज पुंडीर, जगदीश प्रसाद भट्ट, हरि सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में राज्य निर्माण सेनानी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी ने की, जबकि संचालन डीएस गुसाईं ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!